November 10, 2026

मनिहारी थाना में सेवानिवृत्त दफादार शिवानंद राम को दी गई भावभीनी विदाई।

Read Time:1 Minute, 17 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना में बुधवार को दफादार शिवानंद राम के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त दफादार ने निःसंकोच अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर न केवल विभाग में बल्कि थाने में आगंतुकों पर भी विशेष पहचान बनाई।इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार, सब इंस्पेक्टर निरज कुमार,अंजनी कुमार, उदय कुमार, रामरतन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और दफादार साथी उपस्थित रहे। सभी ने उनके योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल एवं सुखद शेष भविष्य की कामना की।मनिहारी थाना में यह परंपरा रही है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदा कर उनके जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी जाती हैं।

Previous post दो बाइकों का आपस में टक्कर दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
Next post 190 ली. देशी व 368.83 ली. अंग्रेजी शराब का किया गया विनष्टी करण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial