November 10, 2026

मनिहारी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति व संयम बरतने की अपील।

Read Time:1 Minute, 33 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, मुहर्रम कमेटी के सदस्यों एवं आमजनों से शांतिपूर्ण और पारंपरिक ढंग से पर्व मनाने की अपील की गई। श्री सिंह ने डीजे और धारदार हथियारों के प्रयोग से परहेज़ करने को कहा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में रहेगी। समिति सदस्यों से जवाबदेही निभाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ विनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अंचलाधिकारी निहारीका, कार्यपालक पदाधिकारी नसिमुददीन खान, स्वास्थ्य प्रबंधक खुशबू कुमारी, लोजपा नेता बिनोद सिंह, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, शेरु, साजिद सहित मुहर्रम कमेटी के सदस्य, जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous post मां गायत्री क्लिनिक न्यू बोर्न चाइल्ड केयर सेंटर मे इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत होने पर परिजन ने किया हंगामा
Next post मनिहारी में लायंस क्लब द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर, 08 मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial