November 10, 2026

मां गायत्री क्लिनिक न्यू बोर्न चाइल्ड केयर सेंटर मे इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत होने पर परिजन ने किया हंगामा

Read Time:6 Minute, 41 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड मुख्यालय के नाक के नीचे धरल्लै से बेरोक टोक नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड , पैथोलैब , सेंटर का अवैध तरीके से खुलेआम संचालन हो रहा है। बता दे कि गुरुवार को स्टेशन रोड मे स्थित मां गायत्री क्लिनिक न्यू बोर्न चाइल्ड केयर सेंटर मे इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत होने पर परिजन ने किया हंगामा। हंगामा सुनकर लोगो की भीङ जूट गई। वहीं परिजन ने थाना मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।वहीं परिजन राम मंडल ने थाना में दिए लिखित आवेदन मे बताया है .कि अपने नाती का (नवजात शिशु) को इलाज के लिए स्टेट बैंक के नजदीक मां गायत्री क्लीनिक में भर्ती कराया था ।उपरोक्त क्लीनिक के डॉ. विनय कुमार सिंह (जनरल फिजिशियन) प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी स्वास्थ्य केन्द्र समेली कटिहार, तथा डॉक्टर वी के अग्रवाल नवजात एवं शिशु रोग विशेषन के द्वारा संचालित किए जाने की बात कही गई है, परिजनों द्वारा बताया गया की वहाँ मेरे नाती का इलाज मे लापरवाही से किया गया जिससे दिनांक-03/07/2025 को इलाज मे लापारवाही के कारण मेरे नाती की मृत्यू हो गया। उन्होंने आवेदन यह भी बताया है कि डॉ. विनय कुमार सिंह समेली प्र० स्वास्थ्य केन्द्र मे प्रभारी चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दे रहे है, तथा प्राइवेट में यहाँ भी क्लिनिक संचालीत करते है, वो ज्यादा समय समेली में रहते है, यहाँ पर अनुभवहीन कंपाउंड पर क्लिनिक निर्भर रहता है। जानकारी के मुताबिक उक्त क्लीनिक पर पैथोलॉजिस्ट के द्वारा इलाज किया जाता है। जानकारी की माने तो बताया कि डॉक्टर साहब कभी-कभी आते हैं। जानकार बताते हैं डॉक्टर कितने अपने नाम पर क्लिनिक संचालित कर रहे हैं कुर्सेला में कई जगह बैठते भी हैं। समेली प्रभारी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। चमेली अस्पताल छोड़कर यह कुर्सेला में विभिन्न जगह उनके नाम से क्लिनिक संचालित हो रहा है, तथा बैठते भी नजर आते हैं।सनद रहे कि पहले भी इस तरह की लापरवाही सामने कई बार हो चुका है। मगर सब कागज पर ही सिमट के रह जाता है। आज तक कोई सटीक कार्रवाई नहीं हो पाई। स्वास्थ्य विभाग की माने तो स्वास्थ्य विभाग कटिहार का हमेशा यह भी सुर्खियों में रहता है। जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है।जिसके कारण आज भी कुर्सेला में फिर से धीरे-धीरे अवैध रूप से अवैध नर्सिंग होम ,अल्ट्रासाउंड पैथोलॉजी पांव पसारना शुरू हो गया है वहीं एन एच 31 सड़क किनारे,कुर्सेला हॉट रोड, थाना रोड, अयोध्या गंज बाजार में लगभग दर्जनों अल्ट्रासाउंड, क्लीनिक चलाने के नाम पर नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर, एक्स-रे सेंटर बिना निबंध के चल रहे हैं। नर्सिंग होम के आगे स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ का बोर्ड लगा देता है और इलाज अनुभवहीन टेक्नीशियन करते हैं। यहां तक इन अवेध हॉस्पिटल में बिना फार्मासिस्ट के दवा बिक्री का भी गोरख धंधा चलता है। अवैध नर्सिंग होम का नेटवर्क बहुत तगड़ा है। जिसमें आशा ममता एवं प्राइवेट नर्सिंग होम तथा अल्ट्रासाउंड कराने को ले जाने में अहम रोल होता है। जिसमें उसे मोटी रकम कमीशन के तौर पर दी भी जाती है। वही बताते चले कई अल्ट्रासाउंड बिना डॉक्टर एवं टेक्नीशियन के सहारे चलता है। जिसमें गलत रिपोर्ट देने पर कई की जान भी जाने का डर है। जांच रिपोर्ट भगवान भरोसे ही रहती है।यह जिंदगी से खिलवार जैसा है। वही पैथोलॉजी भी कुकुरमुत्ते की तरह जाल फैलाया हुआ है‌। वहीं पूर्व में कई बार छापेमारी हुई मगर संतोषजनक कार्रवाई अब तक नहीं हो पाई। कुछ दिन बंद हो जाती है। फिर पुणं संचालित जैसे का तैसा हो जाता है। वहीं इस बाबत पूर्व डीएम उद्द्यन मिश्रा ने इस पर अंकुश लगाने के लिए टीम भी गठित की थी। जिस टीम में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष अंचलाधिकारी , शामिल थे। वही संबंध में पूछे जाने पर जब स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रभारी सिविल सर्जन जेपी सिंह से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जिला से टीम गठित की गई है सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। मामले पर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे मेडिकल बोर्ड बैठेगी पोस्टमार्टमके जांच में पाए जाने पर जैसा निर्देश मिलेगा आगे की कार्रवाई विधिवत की जाएगी।

Previous post कटिहार में डॉक्टर्स सम्मान समारोह का आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया
Next post मनिहारी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति व संयम बरतने की अपील।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial