November 10, 2026

मनिहारी में लायंस क्लब द्वारा मोतियाबिंद जांच शिविर, 08 मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गुरुवार को लायंस क्लब कटिहार के सौजन्य से मनिहारी अस्पताल परिसर में मोतियाबिंद जांच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 27 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 08 मरीजों में गंभीर मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन्हें शुक्रवार को लायंस हॉस्पिटल कटिहार में नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है। ऑपरेशन के साथ लेंस, चश्मा एवं दवाइयों की व्यवस्था भी क्लब द्वारा की जाएगी। जांच में डॉ. तुषा व लवली ऑप्टोमेट्रिस्ट की भूमिका रही। शिविर में तनु कुमारी, करिश्मा कुमारी सहित अन्य ने अहम योगदान दिया।

Previous post मनिहारी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति व संयम बरतने की अपील।
Next post भाजपा कटिहार नगर उत्तर मंडल की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial