November 10, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Read Time:1 Minute, 59 Second

कुरसेला (कटिहार)

मोहर्रम पर्व को लेकर शुक्रवार को कुरसेला थाना परिसर में थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम, विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता तथा समाज सेवी ने हिस्सा लिया।बैठक मे विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता ने कहा कि गंगा व कोसी के संगम पर स्थित कुरसेला मे मुहर्रम पर्व शांति पूर्वक मनाया जाता है। हिन्दू तथा मुसलमान अपना-अपना पर्व शांतिपूर्वक तथा भाईचारे के साथ मनाता रहा है। फिर भी ताजिया जुलूस के साथ पुलिस मुस्तैद रहे। थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखेंगे। जिस गांव से ताजिया जुलूस निकालेगा थाना में लिखित देना होगा। मस्जिदों के समीप सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बलों की नियुक्ति की जाएगी। पुलिस इस दिन उचक्कों तथा अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखेगी। वही अंचलापदाधिकारी सुश्री अनुपम ने कहा कि जिला के द्वारा भी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।तथा पर्व के शांतिपूर्ण माहौल मे मनाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता से सहयोग करने की अपील की गई।इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलो के नेता एवं समाजसेवी आदि लोग उपस्थित थे।

Previous post बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए जननी व बाल स्वास्थ्य कीट का किया वितरण
Next post बाढ़ सुरक्षा सप्ताह का किया आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial