बाढ़ सुरक्षा सप्ताह का किया आयोजन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड सभागार में अंचलापदाधिकारी सुश्री अनुपम के अध्यक्षता में शुक्रवार को बाढ़ सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर ग्रामीण को जागरूक किया गया।बता दे कि बाढ़ से होने वाले नुकसान से बचाव के तौर तरीकों के संबंध में बताया गया। बाढ़ सुरक्षा पर आधारित पोस्टर, पंपलेट और लेखन के माध्यम से बाढ़ से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।एसडीआरएफ टीम द्वारा बताया गया कि बाढ़ आपदा पूर्व की गई तैयारी एवं आपदा से बचाव की जानकारी से हम आपदा के प्रभाव को कम कर सकते हैं। उन्होंने संबोधित करते हुए ग्रामीण व गोताखोर को कहा कि बाढ़ के समय अपने क्षेत्र में बहने वाली नदी के खतरनाक घाटों के किनारे पर न जाए और न ही अपने बच्चों को जाने दें। बच्चों को नदी, तालाब, तेज पानी के बहाव में स्नान करने से रोके। बहुत ही अति आवश्यक हो तो नदी किनारे जाएं, परंतु नदी में उतरते समय गहराई का ध्यान अवश्य रखें। जो व्यक्ति तैरना जानते हों वह अपनी धोती, साड़ी, रस्सी, लाइफ जैकेट की सहायता से डूबते हुए लोगों को बचाएं। लेकिन जो व्यक्ति ऐसा करना नहीं जानते हों, वह स्वयं पानी में नहीं जाएं और सहायता के लिए आसपास के लोगों को पुकारे। वही मौके पर राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एसडीआरएफ की टीम गोताखोर मौजूद थी।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
