November 10, 2026

हेल्थ इंडिकेटर सह विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा को लेकर समीक्षा बैठक का किया आयोजन।

Read Time:2 Minute, 23 Second

(बारसोई| मनोरंजन साहा)

शनिवार को बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारसोई के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान बीसीएम राजीव कुमार ने बताया कि आज के समीक्षात्मक बैठक का आयोजन सभी हेल्थ इंडिकेटर का माह जून 2025 की समीक्षा , आगामी 11 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक आयोजित विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा एवं दस्त रोकथाम अभियान ( 15 जुलाई 2025 से 14 सितंबर 2025 ) पर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर समीक्षा किया गया ताकि बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतार कर जन जन तक पहुंचाई जा सके । वहीं उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने उपस्थित बैठक में स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाई जाना है जिसके लिए उपस्थित आशा कर्मी, फैसिलिटीर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । वहीं इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीएमएनई ओम प्रकाश, बीएमसी यूनिसेफ़ मुशाहिद हुसैन, सिएचओ सूमोना, राहुल कुमार, सुरेंद्र पुनिया के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पर्यवेक्षक, डेवलपमेन्ट पार्टनर के प्रखंड प्रतिनिधि, स्वास्थ्य उप केंद्र स्तरीय सिएचओ , एएनएम, आशा फैसिलिटीटर, एल एस , विकास मित्र सहित अन्य कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Previous post 20 लाख की लागत से बने नाले निर्माण के बाद भी लोग को राहत नहीं, परेशानी।
Next post ऑटो और ट्रक में आमने-सामने टक्कर मे पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial