November 10, 2026

श्रावण मेला को लेकर मनिहारी गंगातट पर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना को लेकर मनिहारी गंगातट पर जलभरण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। हर वर्ष की तरह इस बार भी कटिहार, आसपास के जिले, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और नेपाल से श्रद्धालु गंगा जल लेने पहुंचेंगे। बुधवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने मनिहारी गंगातट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी निर्देश दिए। गंगा घाटों की समतलीकरण, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, वॉच टावर, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए गए। बेतरतीब दुकानों को हटाने और दोपहिया-चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीपीओ बिनोद कुमार, सीओ निहारिका राय, बीडीओ सनत कुमार, ईओ नसीमुद्दीन खान, इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,अपर थानाध्यक्ष राजकुमार,वार्ड पार्षद गुलाब चौधरी, पंकज यादव, ओम गुप्ता और जेई रिजवान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous post मनिहारी में मोक ड्रील का आयोजन, डूबने से बचाव व सीपीआर की दी गई जानकारी
Next post नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा फेसिलिटेटर संघ का धरना, सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial