November 10, 2026

मनिहारी में मोक ड्रील का आयोजन, डूबने से बचाव व सीपीआर की दी गई जानकारी

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मनिहारी प्रखंड परिसर में बुधवार को मोक ड्रील का आयोजन किया गया। इस दौरान विभाग की पदाधिकारी रीतिका भारती ने स्कूली बच्चों व आमजनों को डूबने से होने वाली घटनाओं से बचाव, डूबे व्यक्ति को पानी से निकालने, नब्ज व सांस की जांच तथा नब्ज नहीं मिलने पर छाती पर दबाव व सीपीआर देने की विधि बताई। बच्चों से भी मोक ड्रील का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख अनीता देवी, अंचलाधिकारी निहारिका, एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर अवधेश चक्रवर्ती,जदयू नेता मंजय साह, पंसस संजय मंडल सहित अंचल और स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी मौजूद थे।

Previous post मनिहारी प्रखंड में सरपंच व वार्ड सदस्य पद के लिए उपचुनाव, मतदान जारी, जिलाधिकारी ने जायजा लिया
Next post श्रावण मेला को लेकर मनिहारी गंगातट पर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial