November 10, 2026

नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा फेसिलिटेटर संघ का धरना, सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

राष्ट्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी परिसर में आशा फेसिलिटेटर संघ की ओर से नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया गया। मुख्य मांगों में बकाया राशि का भुगतान, मानदेय निर्धारित कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, कार्यस्थल पर विश्राम और कार्यालय की व्यवस्था शामिल रही। धरना कार्यक्रम में निशांत परवीन, मीना देवी, सुनीता देवी, विनिता देवी, शैमुन निशा, संगीता देवी, चांदनी देवी, रेखा देवी, रोजिदा खातून, महिनाज खातून, अनिता दास, अनिता बासकी, लखी मुर्मु, प्रेमलता सिंहा, सुषमा देवी और रैजून खातून सहित कई आशा कार्यकर्ता शामिल हुईं। सभी ने सरकार से मांग की कि उन्हें उनके कार्य के अनुरूप अधिकार और सुविधाएं दी जाएं। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Previous post श्रावण मेला को लेकर मनिहारी गंगातट पर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Next post कटिहार में न्यायिक पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित मध्यस्थों की बैठक आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial