November 10, 2026

उपचुनाव में पवन कुमार मंडल सरपंच पद पर विजयी, अन्य वार्डों में भी प्रत्याशियों ने मारी बाज़ी।नारायणपुर पंचायत में दो ने पंच पदों पर निर्विरोध चुने गए।

Read Time:1 Minute, 59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में हुए उपचुनाव में मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मतगणना शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।दिलारपुर पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में पवन कुमार मंडल ने 2406 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, मनोहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 09 से सकलदेव सिंह ने 145 मतों के साथ जीत हासिल की।कुमारीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में वसंती कुमारी ने 159 मत प्राप्त कर वार्ड सदस्य पद पर जीत दर्ज की। फतेहनगर पंचायत के वार्ड संख्या 07 से बिनोद कुमार पासवान ने 227 मत प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं नारायणपुर पंचायत में कान्हु मूर्मू और बिबी रोहिला खातून ने पंच पद पर निर्विरोध चुने गए।बीडीओ सनत कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर बीपीआरओ सोनू गुप्ता ,अपर थानाध्यक्ष राजकुमार,सब इंस्पेक्टर आर पी महतो, अंजय गुप्ता, उमेश राम,उदय यादव सहित कई अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

Previous post बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।
Next post मनिहारी पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 42 लीटर विदेशी शराब बरामद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial