कटिहार में पुनः स्थापित हो फूड इंस्पेक्टर कार्यालय: कैट
बारसोई (मनोरंजन साहा)
कॉन्फ्रेंडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) के अध्यक्ष भुवन अग्रवाल ने राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार जी का फूल का बुके देखकर स्वागत किया । कैट के जिला महासचिव रंजीत जयसवाल ने बताया कि जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा जी के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोग के अध्यक्ष से फूड इंस्पेक्टर कार्यालय की पुनः स्थापना हो कटिहार में ताकि शहर में बिक रहे अधिकांश मिलावटी खाद्य सामग्री पर अंकुश लग सके इसकी मांग कैट के जिला अध्यक्ष भुवन अग्रवाल द्वारा की गई। आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार जी ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि शीघ्र ही इस पर पहल की जाएगी। ज्ञातव्य हो की पूर्व में कटिहार में सदर अस्पताल के आहता में इनका कार्यालय हुआ करता था फिर कटिहार से उठकर यह पूर्णिया चला गया और वर्तमान में यह भागलपुर से संचालित होता है कटिहार जिला की एक अच्छी खासी आबादी है इससे यहां के व्यापारियों एवं आम जनता को भी काफी परेशानी हो रही है कैट के उपाध्यक्ष प्रेम राय,नरेश शर्मा ,कार्यसमिति सदस्य नवीन मेघानी ,रिंकू मिश्रा, संतोष गुप्ता हर्षवर्धन मोहम्मद मुस्तफा, सौरभ कुमार, राकेश यादव बबई भट्टाचार्य अनिल यादुका डॉ अनवर आलम एवं उपस्थित व्यवसाईयों ने कटिहार में पुन: कार्यालय स्थापित हो इसकी जरूरत को बताया। इस अवसर पर कटिहार के प्रसिद्ध व्यवसायी शिव प्रकाश गाड़ोदिया राजेश चमड़ीया सहित जदयू के कई पदाधिकारी मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
