November 10, 2026

गंगा स्नान के दौरान युवक के लापता होने की आशंका, बाघमारा घाट पर SDRF की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के बाघमारा स्थित गंगा घाट पर बुधवार शाम गंगा स्नान के दौरान एक युवक के लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बाघमारा निवासी मो. शौकत का 25 वर्षीय पुत्र मो. शाहिद बुधवार (16 जुलाई) को शाम करीब 6 बजे स्नान के लिए गंगा घाट गया था, जहां स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया।नदी की तेज धार में डूबने की आशंका जताई जा रही है, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद प्रशासन की पहल पर गुरुवार सुबह से SDRF की टीम स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। मनिहारी प्रशासन की निगरानी में रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है।

Previous post डीआरएम ने रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया सम्मानित।
Next post सड़क दुर्घटना में तीन वाहनों आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत एक चालक रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial