डीआरएम ने रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से किया सम्मानित।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेलमंडल अंतर्गत गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार द्वारा कटिहार रेल मंडल के कुल 72 रेल कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार रेल सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विशेष प्रशंसनीय कार्य के लिए दिया गया। यह समारोह स्थानीय रेलवे ऑप्शंस क्लब में आयोजित हुई। जिसका विधिवत उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार एवं रेल महिला समिति अध्यक्षा मैडम डीआरएम सहित रेल अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित समारोह के दौरान मंडल में प्रबंधक सुरेंद्र कुमार द्वारा 47 रेल कर्मियों के अलावे 19 दिव्यांग रेल कर्मचारियों के साथ 6 अन्य कर्मचारियों को विशेष कार्य के लिए भी भी पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीआरएम ने पुरस्कृत होने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से कटिहार रेल मंडल में अनेक उपलब्धियां हासिल हुई हैं और आज कटिहार रेल मंडल में अृमत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। मौके पर कई रेल कर्मचारियों ने अलग-अलग तरह के नृत्य , संगीत व अन्य प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य रितेश ठाकुर ने किया। इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार और रेल महिला समिति अध्यक्षा मैडम डीआरएम के साथ एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम धीरज चंद कलिता , डीसीएम संगीता मीणा, सीनियर डीपीओ अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव सहित सभी रेल अधिकारी गण,यूनियन पदाधिकारी के अलावा सैकड़ो की संख्या में रेलकर्मी आदि मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
