November 10, 2026

कोसी का जलस्तर खतरे के निशान 30:03 सेंमी पहुंचा।गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शासन प्रशासन मुस्तैद।

Read Time:2 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड में गंगा कोसी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बता दे की सोमवार के शाम 6:00बजे तक पानी का जलस्तर मे वृद्धि देखा गया जो डेंजर लेवल 30 :03 सेंमी पहुंच चुका था। हर रोज पानी में वृद्धि देखी जा रही है। वही पानी की जलस्तर में वृद्धि देखते हुए।सावन माह की दूसरी सोमवारी को शासन प्रशासन के द्वारा गंगा घाटों पर चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था। जिसमें पुलिस प्रशासन गोताखोर सभी लाइव जैकेट पहनकर विभिन्न घाट गंगा किनारे गंगा में मुस्तैद दिखे। जिसमें गंगा में स्नान करने वाले को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बता दे की सोमवारी के दूसरे दिन भी विभिन्न शिवालयों में हर हर महादेव, बोल बम के गूंज से गुंजायमान हो गया।प्रखंड क्षेत्र के बलथी महेशपुर स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर ,कुरसेला चौक मनोकामना शिव मंदिर ,कुरसेला ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर,अयोध्या गंज बाजार के शिव मंदिरों में सुबह से ही महिला- पुरुष , युवक -युवती फूल , बेलपत्र धतूरा ,गांजा ,भांग ,नवैद, गंगाजल कच्चा दूध आदि सामग्री लेकर  मंदिरों में पूजा-पाठ और शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी , सुबह से लेकर शाम तक भोलेनाथ के भक्तों का पहुंचना जारी रहा। सभी शिवालयों में ओम नमः शिवाय ,हर हर महादेव, बोल बम के नारों से गूंज रहा था। त्रिमोहनी संगम तट के गंगा नदी में  स्नान करने तथा जल भरने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

Previous post जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन- सीओ अनुपम
Next post बच्चों की चहेती शिक्षिका अर्चना का प्रधान शिक्षक बनने पर दी शुभकामनाएं।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial