मनिहारी में संध्या गश्ती के दौरान एक युवक लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार, दो फरार।
मनिहारी पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार गस्ती बढ़ाये जाने पर जोर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर रविवार की शाम एसआई राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में बाबूपुर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया जहां एक संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ लिया गया, जबकि दो युवक बस्ती की तंग गलियों में भाग निकले। गिरफ्तार युवक की पहचान फंटुस परिहार (पिता चुलहाई परिहार, निवासी छोटी बाघमारा) के रूप में हुई। तलाशी में उसकी कमर से लोडेड कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मनिहारी थाने में कांड संख्या 191/25 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार युवकों की पहचान कर पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्यों का कहना है कि पुलिस मुख्य मार्ग के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी गस्ती बढ़ाये ताकि आततायियों पर अधिक नियंत्रण हो सके।
Previous post
मनिहारी में 57 प्रधान शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, शिक्षा गुणवत्ता सुधार का संकल्प।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
