November 10, 2026

सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप कुरसेला , निर्माण कार्य करवाया बंद

Read Time:2 Minute, 14 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत एस एच 77 हवाई फिल्ड से बाघमारा तक प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत बन रही पीसीसी ढलाई सड़क पर ग्रामीणों ने जताया विरोध। ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कहा कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए काम को बंद करवा दिया। विरोध जता रहे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य का ना तो बोर्ड लगाया गया है न ही सही से रोड निर्माण कार्य हो रहा है। कहीं 8 फीट रोड ढलाई हो रहा है तो कहीं 10 फिट, वहीं रोड ढलाई के कुछ देर बाद ही रोड जगह जगह फटने लगी है। एक तो वर्षों बाद रोड का निर्माण कार्य हो रहा है।उसमें भी भारी अनियमितताओं के साथ अगर रोड बना भी तो कितने दिनों तक रोड टिकेगा । नगर पंचायत के वार्ड 5 वार्ड पार्षद राजकुमार साह ने कहा कि रोड निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच हो और सही से निर्माण कार्य करवाया जाय अन्यथा घटिया सामग्री से लापरवाही वाला रोड निर्माण कार्य का हम ग्रामीण विरोध करेंगे। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बिना नापी बिना अतिक्रमण मुक्त किये मनमाने ढंग से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जो सरासर ग़लत है। यह सड़क निर्माण में लीपापोती की गई है इसकी जांच की मांग वरीय पदाधिकारी से की गई है।

Previous post सफाई कर्मियों ने बकाया राशि भुगतान को लेकर किया धरना प्रदर्शन।
Next post दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो घायल में एक रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial