सफाई कर्मियों ने बकाया राशि भुगतान को लेकर किया धरना प्रदर्शन।
(राजशेखर जयसवाल|कुर्सेला)
कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सफाई कर्मियों ने बकाया राशि भुगतान को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर विरोध जताया। वहीं खबर संकलन करते समय डिजिटल चैनल के एक पत्रकार के साथ गाली गलौज तथा धमकाने का भी मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर थाने में आवेदन भी दिया गया है।बता देकी सफाई कर्मियों के द्वारा बकाया राशि को लेकर भुगतान की मांग कर रही है। मगर उनका वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सभी कर्मचारियों ने हड़ताल कर विरोध जताया। वही नगर कार्यालय में दिए गए लिखित आवेदन में उन्होंने लिखित आवेदन में मांग किया है कि हम सफाई कर्मचारी के साथ एन० जी०ओ० के द्वारा कई वर्षों से शोषण हो रहा है।जिसके सम्बन्ध में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, सभी वार्ड पार्षद तथा जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया जा चुका है।सम्बन्धित सफाई एजेन्सी ने अभी तक नियुक्तिपत्र, पहचान पत्र ESIC, PF कार्ड उपलब्ध नहीं कराया है। काम के घंटे तथा काम के प्रकार तय नहीं किये गये है। हमलोगों से निर्माण मजदूर का भी काम लिया जाता है, जिसकी ओर अलग से ना मजदूरी तो दूर न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जाता है। सफाई एजेन्सी का जमेदार हमलोगों को बराबर नौकरी से हटा देने की धमकी देता है, तथा हमलोगों पर अलग से काम करने का दवाब बनाता है। वेतन का भुगतान हर माह के 7 से 9 तारिख के बीच करने का वादा किया गया था। लेकिन कभी भी हमलोगों को समय पर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है, जिससे हमलोगों के समक्ष मुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। किसी भी मजदूर को आने में अगर 5-10 मिनट भी लेट हो जाता है, तो उसे उस दिन मजदूरी नहीं करने दिया जाता है।सफाई कर्मी ने यह भी मांग किया है कि उपरोक्त सारी भ्रष्टाचार, अनियमितता को दूर किया जाय तथा न्यूनतम मजदूरी और भुगतान के अन्दर बकाया राशि को जोड़कर भुगतान किया जाय, अन्यथा जब तक हमलोगों के सारी मांगों को पुरा नहीं किया जायेगा।तो हम सभी मजदूर दिनांक 23.07.2025 से 31.07.2025 तक कार्य से दूर हड़ताल पर चले जाने की बात कही है।सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरी नहीं की जाएगी। तब तक हड़ताल जारी रहेगा। सफाई कर्मी द्वारा बताया गया कि हम लोगों को हमेशा आवाज उठाने पर धमकाया जाता है । हम लोग महादलित , कमजोर तथा गरीब लोग हैं। वहीं इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
