November 10, 2026

दो पक्षों की मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल

Read Time:1 Minute, 8 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में शनिवार को एन एच 31 सड़क किनारे गिट्टी प्लांट के समीप दो पक्षों की मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे कुर्सेला पुलिस के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में मानिक लाल मंडल उमर 60 वर्ष मलिनिया निवासी को भर्ती कराया गया। वहीं चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक डॉक्टर ध्रुव पांडे ने बताया कि गंभीर स्थिति देखते हुए कटिहार हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि कटिहार सदर में घायल का इलाज चल रहा है। जानकार बताते हैं जमीनी मामले में मारपीट की गई है।वहीं पुलिस मौके पर मौजूद थी। मामले की जांच में जुटी थी।

Previous post बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त
Next post भुमि विवाद को लेकर जनता दरबार हुआ आयोजित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial