November 10, 2026

भुमि विवाद को लेकर जनता दरबार हुआ आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी अनुपम तथा पुलिस पदाधिकारी बिपिन कुमार के अध्यक्षता मे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व के शेष बचे एक मामले में दोनों पक्षों के सहमति नहीं बन पाया तथा अगले शनिवार को पुनः दोनों को पक्ष को नोटिस निर्गत कर दिया गया है।जिसकी सुनवाई अगले शनिवार को की जाएगी।वही इस मौके पर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने जानकारी देते हुए बताया कि नोटिस मिलने पर सभी को आना अनिवार्य है। वहीं भूमि विवाद को लेकर थाना में लगे जनता दरबार में अपने समस्या का निदान करा सकते हैं। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी, आकाश कुमार रोहित कुमार, पूर्व मुखिया बबलू सिंह फरियादी आदि उपस्थित थे।

Previous post दो पक्षों की मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Next post मनिहारी शिवसेना मंदिर में दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial