November 9, 2026

मनिहारी पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को दबोचा, भेजा जेल।

Read Time:1 Minute, 7 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थानाधयक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर समकालीन अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान ओमप्रकाश शर्मा, नितेश कुमार शर्मा और दिनेश कुमार शर्मा, सभी वार्ड नंबर तीन, नगरपंचायत मनिहारी निवासी के रूप में हुई है। अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रामबहादुर शर्मा ने किया, जिसमें एसआई राजबीर कुमार, अमित कुमार, एएसआई अरुण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का संदेश गया है।

Previous post एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों संग रबर बोट से किया धुरीयाही पंचायत का बाढ़ सर्वे, राहत कार्य तेज करने के निर्देश।
Next post नारायणपुर कुंडी धार में नहाते समय युवक लापता, SDRF की देरी पर परिजनों ने किया सड़क जाम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial