November 10, 2026

स्वतंत्रता दिवस के नगर सरकार भवन कटिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन।

Read Time:3 Minute, 19 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

प्रशासन के द्वारा शिक्षा विभाग के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के नगर सरकार भवन कटिहार में संध्या 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री निखिल कुमार चौधरी,जिला पदाधिकारी , उप विकास आयुक्त ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (समग्र शिक्षा ) तथा कटिहार रेलवे डिवीजन के डी.सी.एम. के संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात हुई। कार्यक्रम के प्रथम प्रस्तुति में कटिहार के विभिन्न माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के संगीत शिक्षकों के द्वारा स्वयं से एक देशभक्ति गीत ए वतन ए वतन से की गयी। जिस गीत को संगीत शिक्षकों ने राष्ट्र को समर्पित किया। इस गीत को सफल बनाने के लिए संगीत शिक्षक एवं शिक्षिका कृष्ण कुमार कौशिक,आनन्द कुमार, सुमित स्वरुप, रजनीकांत झा, मति नूतन कुमारी,देवाश्री राय, स्मृति सिन्हा,रीता कुमारी,सितारा प्रवीण,हंसा श्री, सोनिका सारंग,विशाल कुमार ,विक्रम कुमार कंचन कुमारी, रुवी बाला, रानी कुमारी, प्रेम कुमार चतुर्वेदी उज्ज्वल कुमार प्रमुख रुप से थे जबकि संगीत राहुल कुमार की संगत में नृत्य की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इस प्रस्तुति के पश्चात विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की प्रस्तुति ने दर्शकों की ताली बटोरी। कार्यक्रम के अन्त में निर्णायक मंडली सह उपस्थित पदाधिकारी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं संयुक्त रुप से दो विद्यालय के बच्चों को तृतीय पुरस्कार की घोषणा कटिहार के प्रख्यात उदघोषक बाबू खान द्वारा की गयी।प्रथम- उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कटिहार द्वितीय -राग ध्वनि कला केन्द्र तृतीय- मदर मिशन स्कूल तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोरगामा मनसाही कार्यक्रम का समापन उप विकास आयुक्त के नेतृत्व एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के समापन शब्द के बाद राष्ट्रगान के पश्चात सम्पन्न हुई।

Previous post कदवा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया । सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला ।
Next post मनिहारी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial