November 9, 2026

कदवा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया । सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला ।

Read Time:3 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कदवा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा झंडा फहराया गया। तिरंगा झंडा को फहराने के पश्चात सलामी दिया गया। तत्पश्चात झंडों तोलन समारोह में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरण किया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख मंटु राय,डाक बंगला परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शीद आलम,थाना में थाना अध्यक्ष, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में प्रभारी चिकित्सक डॉ पंकज कुमार सिंह,कदवा प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ पर स्वतंत्रता सेनानी विष्णु प्रसाद सिंह के पुत्र सह पूर्व मुखिया सुमन कुमार सिंह, परभैली पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, भोगांव पंचायत भवन में मुखिया राजकुमारी देवी एवं पूर्व मुखिया शिव शंकर भगत, कुम्हेरी पैक्स गोदाम में पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार, कदवा राइस मिल परिसर में जदयू के युवा अध्यक्ष सोनू सिंह राणा ने झंडा तोलन किया।सनौली बाजार में उप प्रमुख सीता देवी के आवास पर पूर्व प्रमुख सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार साह ने झंडा तोलन किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख रवि साह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम लोग राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाते हैं। आज के ही दिन हम लोग देश को आजादी करने वाले महापुरुष को सच्चे दिल से याद करते हुए उन्हें नमन करते हैं। उनके जीवन आदर्श पर चलने का हम लोग संकल्प लेते हैं। कदवा प्रखंड कार्यालय,थाना,डाक बंगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में आयोजित झंडोतोलन समारोह में कांग्रेस विधायक डॉ शकील अहमद खान, पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह,पूर्व प्रमुख पारस राय, स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि, बीसीएम सुनील कुमार सहित गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।इस प्रकार इसके अलावे प्राथमिक विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, 10 + 2 उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक के द्वारा झंडो किया गया। विभिन्न भी सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाला।

Previous post सांसद तारिक अनवर मनिहारी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Next post स्वतंत्रता दिवस के नगर सरकार भवन कटिहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial