November 9, 2026

राजस्व महा अभियान को सफल बनाने में जूटे राजस्व अधिकारी

Read Time:3 Minute, 31 Second

राजस्व महा अभियान की पंचायत स्तर पर देखें शिविर की तिथि।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

नगर पंचायत में जमाबंदी दस्तावेज वितरण करते अधिकारी।।कुरसेला प्रखंड में विशेष राजस्व महाअभियान को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम नगर पंचायत के इंदिरा ग्राम गांव में पंचायत भवन पहुंच कर चल रहे अभियान का निरीक्षण तथा लोगों को जानकारी सांझा कर रही है। जिसमें आम लोगों को जानकारी मुहैया विभाग के द्वारा कराई जा रही है।इस दौरान समुचित दस्तावेज देखते हुए जमीन धारकों को जमाबंदी भी वितरण भी किया गया। इसमें मौके पर वार्ड 9 के पार्षद पवन कुमार मंडल भी मौजूद थे। बता दे की इस महा अभियान को सफल बनाने में जन प्रतिनिधियों की भी भागीदारी ली जा रही है। जिससे कि समुचित लोगों को लाभ मिल सके। वहीं बता दे कि यह अभियान 16 अगस्त से शुरुआत की गई है जो 20 सितंबर तक चलना है।वहीं सुश्री अनुपम ने बताया कि राजस्व विभाग की अलग-अलग टीम घर-घर जाकर लोगों के भूमि संबंधी कागजातों की जांच करेंगी और जरूरी सुधार की प्रक्रिया पूरी करेगी. उन्होंने ने लोगों को सलाह दी है कि सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें,पंचायत स्तर की तिथि निर्धारित। पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें नगर पंचायत में दिनांक 10, 11, 17 ,18, दूसरा दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में दिनांक 21, 1, 2, वहीं उत्तरी मुरादपुर पंचायत में ,25, 26, 3, 4, जरलाही पंचायत में 29.8.9, पूर्वी मुरादपुर में 6 ,13 , 15 वही शाहपुर धर्मी पंचायत में 12 ,13, 19, 20, इन तिथियां को विशेष शिविर लगाया जाएगा।जमाबंदी की कॉपी और आवेदन फॉर्म भी इस महाअभियान के तहत ऑनलाइन जमाबंदी में मौजूद गलतियों को दूर किया जाएगा. छूटे हुए रिकॉर्ड को डिजिटाइज किया जाएगा और उत्तराधिकार या संयुक्त संपत्ति से जुड़े नामांतरण आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. विभाग की टीम लोगों को घर-घर जाकर जमाबंदी की कॉपी और आवेदन फॉर्म भी उपलब्ध कराएगी.जरूरी दस्तावेजों में मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि जमीन पूर्वजों के नाम है), वंशावली, खाता-खेसरा व रकबा की जानकारी देना अनिवार्य होगा. साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन और जमा करने की सुविधा शिविरों में उपलब्ध रहेगी. वही मौके पर राजस्व कर्मचारी आकाश कुमार तथा विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद मौजूद थे।।

Previous post रेडक्रॉस सोसाइटी ने रहमतनगर के अग्नि पीड़ितों को बांटे राहत सामग्री
Next post दिव्यांगो का समागम सम्मेलन हुआ आयोजित-दिव्यांगो को सहानुभूति नहीं सरोकार चाहिए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial