November 9, 2026

दिव्यांगो का समागम सम्मेलन हुआ आयोजित-दिव्यांगो को सहानुभूति नहीं सरोकार चाहिए

Read Time:2 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सरकार का उपकार नहीं, उनका अधिकार चाहिए आदि नारों के साथ आज दिव्यांग समागम सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर समाज सेवी डॉक्टर अवधेश कुमार देव एवं समाजसेवी राजकुमार राय ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।इस अवसर पर बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड सदस्य शिव शंकर रमानी ने दिव्यांग सम्मेलन में आए हुए दिव्यांगो के बीच संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग अधिकार अधिनियम को पूरे देश में लागू किया है।परंतु आज बिहार के कोई जिला में इस कानून को लागू नहीं किया गया है।उन्होंने बताया कि इस अधिनियम को 7 से बढ़ाकर 21 योग्यता के श्रेणियों में शामिल किया गया है।सरकारी नौकरियों में आरक्षण को 3% से बढ़ाकर 4% किया गया है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर अवधेश देव ने भी दिव्यांग समागम सम्मेलन में आए हुए दिव्यांग, विधवा, वृद्ध को सरकारी लाभ उठाने की बात की है ।विशिष्ट अतिथि राजकुमार राय ने संस्था द्वारा किए जा रहे इस कार्य का सराहना किया ।इस कार्यक्रम को मंच संचालन मेराज आलम ने किया धन्यवाद व्यापन शंभू ठाकुर ने किया इस अवसर पर मोहम्मद फिरोज, जुगल मंडल,अली हक,लक्ष्मी देवी,जुली शर्मा,मोनिका कुमारी,राखी कुमारी, जयदू मरांडी,अशोक राय,शेर अली,केदार चौहान शामिल थे। उपयुक्त जानकारी मीडिया सह प्रभारी आनंद कुमार ने दिया।

Previous post राजस्व महा अभियान को सफल बनाने में जूटे राजस्व अधिकारी
Next post कदवा प्रखंड मुख्यालय में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial