November 9, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत चार घायल

Read Time:2 Minute, 33 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार की शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। चिंता हरण मंदिर के समीप एक अज्ञात वाहन के ठोकर के कारण दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवघर से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरिया बाइक से रानीगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान कुर्सेला से नवगछिया की दिशा में जा रहे दूसरे बाइक सवार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े। हादसे में अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशकापुर निवासी विजय मंडल (43 वर्ष) तथा 10 वर्षीय अंशु कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं, इस दुर्घटना में सतीश कुमार (25 वर्ष, कोशकापुर, थाना रानीगंज, अररिया), लक्ष्मी कुमारी (13 वर्ष, पिता टिंकू यादव, धूसर, जिला पूर्णिया), रंजीत कुमार यादव (28 वर्ष, पिता परशुराम यादव जरलाही कटिहार) और प्रिंस कुमार (25 वर्ष, पिता अर्जुन यादव, घर- जगतपुर जिला भागलपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने चारों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है

Previous post चुनाव ज्यों- ज्यों नजदीक आ रही है,त्यों त्यों भावी प्रत्याशी की चहल कदमी बढ़ती जा रही है
Next post बौलिया पंचायत के शेष वार्डों को जी.आर. राशि दिलाने की मांग पर अड़े विधायक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial