November 9, 2026

बौलिया पंचायत के शेष वार्डों को जी.आर. राशि दिलाने की मांग पर अड़े विधायक।

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बौलिया पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2, 11, 12, 13, 14 और 15 के बाढ़ पीड़ित परिवारों को भी अनुग्रहित राहत राशि (जी.आर.) देने की मांग अंचलाधिकारी से की है। उन्होंने कहा कि जांच में इन वार्डों को बाढ़ग्रस्त माना गया, फिर भी पीड़ितों को सहायता से वंचित रखना नाइंसाफी है। इधर गुरुवार को सीओ कार्यालय के समक्ष सैकड़ों ग्रामीणों ने राहत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पंचायत के मुखिया, सरपंच व वार्ड सदस्य भी सम्पूर्ण बौलिया को बाढ़ग्रस्त घोषित कर सभी पीड़ित परिवारों को जी.आर. राशि देने की मांग कर चुके हैं।

Previous post दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत चार घायल
Next post कुर्सेला प्रखंड में राजस्व महाअभियान शिविर आयोजित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial