November 9, 2026

सेवानिवृत्त दरोगा सह झारखंड पुलिस संगठन सचिव का निधन, शौक।

Read Time:2 Minute, 2 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के खेरिया गांव निवासी सेवानिवृत्त दरोगा सह झारखंड पुलिस संगठन सचिव रामनिवास सिंह के हजारीबाग स्थित निवास पर हृदयाघात से निधन, प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह झारखंड पुलिस के पद से सेवानिवृत होने के बाद जेपी सेनानी के कुरसेला प्रखंड अध्यक्ष भी थे,उनके निधन पर पूर्व सांसद नरेश यादव, जेपी सेनानी मनोज कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, दिनेश कुमार दिनेश, सुशील कुमार सिंह, राधाकांत झा आदि सामाजिक लोगों ने बताया कि 1974 आंदोलन के एक सक्रिय सेना श्री रामनिवास सिंह के हृदयगति रुक जाने से सदा के लिए स्वर्गारोहण पर चले गए। वह हम सब के प्रिय साथियों में से एक थे। जिसे हम सीआरपी कह कर पुकारते थे , क्योंकि हर संकट के समय वह मुस्तैदी से डटकर खड़े रहने वाले साथी थे । बहुत ही हसमुख, विनोदी स्वभाव सबका भला चाहने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहे । इनके जाने से गहरा आघात लगा है।उनकी क्षति पूर्ति नहीं हो सकती । ईश्वर से प्रार्थना है , उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार पर जो दुख का पहाड़ टूटा है उससे सहन शक्ति प्रदान करे। सूत्रों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास खेरिया लाकर गंगा कोसी के संगम तट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

Previous post जहरीले सांप के डंस से किशोरी घायल, समय पर इलाज से बची जान
Next post मनिहारी नगर में बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि दिलाने की मांग तेज, पूर्व मुख्य पार्षद ने लिखा पत्र
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial