November 9, 2026

मनिहारी नगर में बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि दिलाने की मांग तेज, पूर्व मुख्य पार्षद ने लिखा पत्र

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

**मनिहारी नगर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि दिलाने को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक दबाव बढ़ गया है। इसी क्रम में नगर की पूर्व मुख्य पार्षद सह जदयू नेत्री ममता देवी ने शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचल पदाधिकारी को पत्र लिखकर वार्ड संख्या 03, 04, 07 और 15 के वंचित पीड़ित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से करीब दो हजार परिवार पहले चरण की सूची से बाहर रह गए। ममता देवी ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र राहत नहीं दी गई तो पीड़ितों का आक्रोश सड़क पर दिख सकता है।

Previous post सेवानिवृत्त दरोगा सह झारखंड पुलिस संगठन सचिव का निधन, शौक।
Next post स्थानीय विधायक से विक्षुब्ध होकर इंडिया महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किया बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial