November 9, 2026

जहरीले सांप के डंस से किशोरी घायल, समय पर इलाज से बची जान

Read Time:1 Minute, 33 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर गांव में रविवार की रात 12 वर्षीय किशोरी निशा कुमारी, पिता विनय मंडल, को घर में टोकरी उठाने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। अचानक हुई घटना से परिजन घबराकर उसे आनन-फानन में कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ध्रुव पांडे ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया। सात एंटी-वेनम इंजेक्शन देने के बाद किशोरी की हालत में सुधार आया। हालांकि एहतियातन उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि बरसात और बाढ़ के मौसम में सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसे मामलों में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें, क्योंकि एंटी-वेनम दवाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। साथ ही लोगों से तंत्र-मंत्र के चक्कर में न पड़ने की सलाह भी दी।

Previous post स्लीपर बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर घायल
Next post सेवानिवृत्त दरोगा सह झारखंड पुलिस संगठन सचिव का निधन, शौक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial