November 9, 2026

कांग्रेस ने मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी का लगाया आरोप, चुनाव आयोग से सुधार की मांग।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार में कांग्रेस नेताओं ने शहर के कई बूथों पर मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियों का आरोप लगाया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व स्थानीय नेताओं ने जांच के बाद बताया कि बूथ संख्या 222 के मकान संख्या 82 में 197 लोग और बूथ संख्या 223 में 86 लोग दर्ज हैं। वहीं कई मतदाताओं का मकान संख्या “शून्य” या केवल मोहल्ले के नाम से दर्ज है। नेताओं ने कहा कि एक ही मकान संख्या पर दर्जनों लोगों को दिखाया गया है, जो संदेहास्पद है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की कि इन गड़बड़ियों को तुरंत सुधारा जाए ताकि मतदाताओं को कठिनाई न हो।

Previous post महिलाओं ने हरितालिका तीज पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया।
Next post प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी में सुबह से लगा मरीजों की लाइन, सरकारी अस्पताल पर लोगों का विश्वास बरकरार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial