प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी में सुबह से लगा मरीजों की लाइन, सरकारी अस्पताल पर लोगों का विश्वास बरकरार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
मौसमी बारिश के बाद दिन में निकल रही तेज धूप और लगातार बढ़ते तापमान ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस अचानक हुए बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसमें पेट दर्द, सर्दी सुख खांसी,बुखार दाद खाद खुजली और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ोतरी देखी जा रही है।बता दे की मंगलवार को कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई. जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पेट दर्द, सर्दी खांसी ,बुखार,पकोही,और डायरिया से पीड़ित अस्पतालों में भी इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है. बाढ़ बरसात में सर्प डंस के भी मामले में बढ़ोतरी देखा गया हैं।वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि ओपीडी में लगभग कुल 120 मरीज को हमने देखा। जिसमें उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाये गये हैं. सभी को पेट दर्द, सर्दी खांसी,तेज बुखार और पेट में जलन की समस्या रही. बचाव के उपाय मौसम में उतार-चढ़ाव और गर्मी बढ़ने से शरीर में पानी की कमी हो रही है, जिससे लोग इन मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें, अधिक से अधिक पानी पीएं और साथ ही ठंडी और बासी चीजों से परहेज करने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल तापमान लगातार घट बढ़ रहा है और बरसात रुक-रुक कर हो रही है. ऐसे में संक्रमण और पेट से जुड़ीं बीमारियों का खतरा और अधिक बढ़ता है. सावधानी बरतने से इन मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है.
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
