May 26, 2026

कुर्सेला सर्वोदय आश्रम में गांधी जयंती पर कार्यक्रम, बापू के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

Read Time:2 Minute, 41 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड के सर्वोदय आश्रम में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर विशेष रूप से उपस्थित कुर्सेला अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सत्य और अहिंसा की राह पर चलकर ही हम समाज में शांति और भाईचारा कायम कर सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेश यादव ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधीजी ने गांव, गरीब और किसानों की भलाई के लिए संघर्ष किया। उनका सपना था कि भारत आत्मनिर्भर बने और हर गांव सशक्त हो। उन्होंने सर्वोदय आश्रम की ऐतिहासिक महत्ता को भी रेखांकित किया और कहा कि यहां का हर आयोजन हमें बापू के विचारों को जीवंत करने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में बच्चों ने गांधीजी के जीवन पर आधारित गीत, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत किए। महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत भजन ने वातावरण को भक्ति और शांति से भर दिया। इस दौरान आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।आश्रम प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांधीजी ने सर्वोदय आश्रम जैसे संस्थानों को समाज में सहयोग, आत्मनिर्भरता और सेवा भाव जगाने के लिए स्थापित किया था। आज उनके विचारों को व्यवहार में लाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और गांधी जयंती का यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का अवसर बना बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का मंच भी साबित हुआ।

Previous post मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दोनों महापुरुषों को किया नमन
Next post मां दुर्गा के शोभा यात्रा महिलाओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन चौक बंद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial