मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दोनों महापुरुषों को किया नमन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में नागरिक संघर्ष समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष अंगद ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में गांधीजी के जीवन और शास्त्रीजी की सादगीपूर्ण नेतृत्व शैली पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने युवाओं से महात्मा गांधी की तरह शांत और सरल जीवन जीने का आग्रह किया। गणेश पंडित ने शास्त्रीजी के ईमानदार और देशभक्ति से परिपूर्ण जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। डॉ. भोला गुप्ता ने शास्त्रीजी के संघर्षपूर्ण जीवन, “जय जवान, जय किसान” के नारे और 1965 के भारत-पाक युद्ध में उनके अदम्य नेतृत्व को याद किया। युवा समाजसेवी करण मानस ने कहा कि सच्चा देशप्रेम शब्दों से नहीं, कर्मों से प्रकट होता है। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जय प्रकाश यादव, गणेश पंडित, डॉ. रामविलास यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
