May 26, 2026

मां दुर्गा के शोभा यात्रा महिलाओं की उमड़ी भीड़ प्रशासन चौक बंद।

Read Time:2 Minute, 33 Second

डीएसपी रंजन कुमार सिंह,थाना अध्यक्ष राकेश कुमार,पुलिस बल मौके पर मौजूद।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को कुर्सेला के अयोध्यागंज बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से भक्तों ने प्रतिमाओं शोभा कलश का पूजन-अर्चन व क्षमा प्रार्थना के बाद शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजे की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मां को भावभीनी विदाई दी।प्रतिमा विसर्जन यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं। महिलाएं नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में सम्मिलित रहीं। विसर्जन जुलूस अयोध्यागंज बाजार से शुरू होकर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, कुर्सेला चौक होते हुए रामपुर स्थित कोसी नदी घाट पहुंचा, जहां प्रतिमाओं कलश का विसर्जन किया गया।मौके पर श्रद्धालुओं ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक होती है, जब हम अपने घर और समाज में स्त्री स्वरूप का सम्मान करें। मां-बेटी, बहन और पत्नी का आदर किए बिना भगवती प्रसन्न नहीं होतीं। यही सच्चा संदेश दुर्गा पूजा का है।वहीं, विसर्जन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता व्यवस्था की गई थी। डीएसपी रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, एडिशनल एसएचओ रौनक कुमार,बीपीन कुमार, दलबल के साथ मौजूद थे। मार्ग पर पुलिस बल तैनात था, जिससे विसर्जन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना के निर्विघ्न संपन्न होने पर खुशी जताई और अगले वर्ष पुनः और भव्य आयोजन की आशा व्यक्त की।

Previous post कुर्सेला सर्वोदय आश्रम में गांधी जयंती पर कार्यक्रम, बापू के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
Next post कटिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पदाधिकारी और एसपी ने महानंदा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial