November 8, 2026

कुर्सेला में उप स्वास्थ्य केंद्र बना असामाजिक तत्वों का निशाना, ताला तोड़कर तोड़फोड़

Read Time:2 Minute, 42 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को असामाजिक तत्वों ने एक बार फिर निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार देर रात अज्ञात लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कई जरूरी सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अस्पताल के अंदर अलमारी, कुर्सियां और अन्य उपयोगी सामग्री को तोड़फोड़ कर बर्बाद किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में ऐसी हरकतें की जा चुकी हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि यह स्थान लंबे समय से शराबियों और जुआरियों का अड्डा बन हुआ है। शाम ढलते ही यहां असामाजिक तत्वों की भीड़ जुट जाती है, जिससे खासकर महिला एएनएम को कार्य करने में भारी परेशानी होती है।स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि हम लोग मरीजों को इलाज की सुविधा देने में बाधा उत्पन्न होती है। ग्रामीणों का भी कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र का अस्तित्व अब स्वास्थ्य सेवा देने के बजाय असामाजिक गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा डॉक्टर अमरलाल पदाधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी घटनाएं ऐसा देखने को मिला है इस बार विश्वास कमी से शिकायत मिली है। वहीं आवेदन स्थानीय थाना में आवेदन देकर फिर कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से मिल सकें।ग्रामीणों का कहना है कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन गया है।

Previous post 24 घंटा भी जाने के बाद भी एसडीआरएफ का हाथ खाली
Next post राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक बच्चे कोकिया गया इलाज के लिए रवाना
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial