November 8, 2026

24 घंटा भी जाने के बाद भी एसडीआरएफ का हाथ खाली

Read Time:2 Minute, 3 Second

मौके पर अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम राजस्व कर्मचारी काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद।

गंगा में एसडीआरएफ की टीम को मौसम खराब होने के कारण व काफी हवा होने से खोजने में परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला के कुरसेला थाना क्षेत्र में कोसी गंगा में दो लापता व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ की टीम गंगा में उतरी और तलाश जारी। कल विजयदशमी के दिन डेंगी नाव पलट गया था । सभी किसान खेसारी का बीज छिटकर नाव से वापस कुरसेला पत्थर टोला गांव इस पार आ रहे थे । इसी बीच अचानक नाव का पतवार खुल जाने से नाव पलट गई थी । जिसमें तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया था , वही दो लोग लापता चल रहे हैं । इसको लेकर एनडीआरएफ की टीम जांच में गंगा में उतरी है । वहीं गंगा में मौसम खराब होने के कारण व काफी हवा होने के कारण लापता को खोजने में परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है । वही तलाश जारी है । अंचल पदाधिकारी से श्री अनुपम राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटे थे।वहीं संत लाल सहनी और फुलेश्वर कुमार गंगा और कोसी नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।नदी में लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा, लेकिन लापता दोनों व्यक्तियों का पता नहीं चल सका। वहीं ग्रामीण बताते हैं की गंगा में करंट काफी है जिस जगह डूबे हैं।उस जगह पर करंट काफी है।

Previous post विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मनिहारी में शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया जारी
Next post कुर्सेला में उप स्वास्थ्य केंद्र बना असामाजिक तत्वों का निशाना, ताला तोड़कर तोड़फोड़
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial