November 8, 2026

कुर्सेला पुलिस की सतर्कता से युवक हथियार सहित गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 12 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

शुक्रवार को कुर्सेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सफलता हासिल की। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर कुर्सेला बस्ती क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम गठित की और मौके पर भेजा।पुलिस टीम जैसे ही संदिग्ध स्थल पर पहुंची, वहां मौजूद युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए उसका पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सूरज कुमार, उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता टुनटुन पासवान, निवासी कुर्सेला बस्ती के रूप में हुई है।पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल उसे थाने लाकर पूछताछ की।पुलिस मामले में गहराई से छानबीन कर रही है कि हथियार युवक के पास कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाने वाला था।थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous post राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एक बच्चे कोकिया गया इलाज के लिए रवाना
Next post मनिहारी विधायक ने 42.79 लाख की लागत से चार विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial