November 8, 2026

मनिहारी विधायक ने 42.79 लाख की लागत से चार विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Read Time:1 Minute, 52 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में लगभग 42 लाख 79 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। मिली जानकारी के अनुसार, विधायक ने सबसे पहले रामेश्वर यादव महाविद्यालय परिसर में 12 लाख 26 हजार 600 रुपये की लागत से बनने वाले दो कमरों के भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से बघार पंचायत में 14 लाख 99 हजार 400 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण, मेदनीपुर में 9 लाख 97 हजार रुपये की लागत से पीसीसी सड़क तथा बौलिया पंचायत में 5 लाख 56 हजार रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, शिक्षा और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में गोपाल यादव, रजि इमाम, शेरू, मनिहारी कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी, मोहम्मद तनवीर, तोफेज, शेख नौशाद अली, सरोज कुमार, चंद्र मणी यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post कुर्सेला पुलिस की सतर्कता से युवक हथियार सहित गिरफ्तार
Next post बाबा गोरखनाथ धाम जाने वाले परशोशा धार पुल एवं सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial