November 8, 2026

कटाव रोकने के लिए तत्काल खेरिया गांव में बंबोर रोल कार्य शुरू

Read Time:2 Minute, 23 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के खेरिया गांव के समीप गंगा किनारे लगातार हो रहे कटाव को रोकने के लिए शनिवार से विभाग ने आपात आधार पर कार्य शुरू कर दिया है। जलस्तर घटने के बाद गंगा के किनारे हो रहे तेजी से कटाव को देखते हुए अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने संबंधित विभाग को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। आदेश के बाद शनिवार को अंचल पदाधिकारी अनुपम एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ अमित कुमार की मौजूदगी में बंबोर रोल वर्क की शुरुआत की गई।गांव के समीप लगभग 400 मीटर की लंबाई में बंबोर रोल डालकर किनारे को मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान बांस तथा जियो बैग का इस्तेमाल कर गंगा के तेज बहाव से हो रहे छरण को रोकने की प्रक्रिया अपनाई गई है। विभागीय पदाधिकारियों का कहना है कि यह कार्य फिलहाल खेरिया गांव तक सीमित है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे आगे बालुटोला तक भी विस्तार किया जा सकता है।गौरतलब है कि गंगा का पानी उतरने के साथ ही किनारे कटाव का खतरा बढ़ गया है। बीते दिनों ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से कटाव रोकने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष गंगा का कटाव के करण उपजाऊ खेतों को अपने आगोश में ले लेता है। इस बार समय रहते प्रशासन ने पहल की है,वहीं, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल आपात व्यवस्था के तहत कार्य शुरू किया गया है। स्थायी समाधान के लिए उच्चाधिकारियों कागजी प्रक्रिया करते हुए को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

Previous post हसनगंज में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन
Next post मनिहारी–साहिबगंज फेरी सेवा शुरू करने की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial