November 8, 2026

हसनगंज में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 11 Second

(हसनगंज डेस्क)

हसनगंज प्रखंड के कलसर एवं बलुवा पंचायत स्थित पंचायत भवन के सभागार में पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का मुख्य उद्देश्य पंचायत में विकास कार्यों को तेज गति प्रदान करना तथा इनसे संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करना था। सभा में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित “आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत चंदेली और भवानीपुर गांव के जनजातीय समुदाय के सदस्यों के सहयोग से तैयार किए गए “विलेज एक्शन प्लान” (ग्राम कार्य योजना) को सर्वसम्मति से पारित किया गया।वही बलुवा मे सामुदायिक शौचालय, पशु सेट, नया आंगनबाड़ी केंद्र, साप्ताहिक बजार, संस्कृति त्योंहरा मैदान, उप स्वास्थ्य केंद्र आदि पर पारित की गई वही इस अवसर पर जनजातीय शोध संस्थान की अवर सचिव श्रीमती ज्योति झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती रीना कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती स्नेह नंदिनी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री रूपेश कुमार, पंचायत सचिव श्री आशुतोष कुमार, विकास मित्र श्री बासुदेव ऋषि, कार्यपालक सहायक श्री भरत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभा में ग्रामीणों की सहभागिता और विचार-विमर्श से यह संदेश गया कि जनसहभागिता से ही पंचायती व्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है और विकास की गति को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Previous post गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Next post कटाव रोकने के लिए तत्काल खेरिया गांव में बंबोर रोल कार्य शुरू
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial