November 8, 2026

आरपीएफ द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से यात्रियों को ट्रेन में लाइन लगवाकर चढ़ाया जा रहा है :आरपीएफ कमांडेंट

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल प्रतिदिन विशेष व्यवस्था के तहत यात्रियों को लाइन लगवाकर ट्रेन में चढ़ा रही है। यह पहल सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले समय में आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में अव्यवस्था को रोकने और महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों की सुरक्षित चढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए की गई है।इस संबंध में आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस ने कहा कि रेल में सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी कड़ी में यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर व्यवस्थित रूप से खड़ा कर लाइन के माध्यम से गाड़ी में चढ़ाया जा रहा है,ताकि भगदड़ या कोई अन्य दुर्घटना की संभावना न रहे। जिसके लिए आरपीएफ के अधिकारियों के साथ आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवानों को भी स्टेशन पर तैनात किया गया है। वही यात्रियों ने भी आरपीएफ के इस पहल की सराहना की है। स्थानीय यात्री मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया अब ट्रेन चढ़ने में कोई धक्का-मुक्की नहीं होती। आरपीएफ की मौजूदगी से मन में एक भरोसा रहता है कि हम सुरक्षित हैं। आरपीएफ द्वारा स्टेशन पर ट्रेन के समय उद्घोषणा कर यात्रियों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा सीसीटीवी निगरानी, महिला आरपीएफ की तैनाती और जनजागरूकता अभियान भी लगातार जारी हैं। कटिहार जंक्शन पर रेलवे द्वारा की जा रही यह पहल निश्चित रूप से अन्य स्टेशनों के लिए भी एक अनुकरणीय उदाहरण है।

Previous post गंगा में डूबे दो व्यक्तियों को खोजने का काम जारी।
Next post बारिश में जलमग्न हुआ कटिहार रेल परिसर ट्रैक पर चढ़ा पानी, यात्री हुआ बेहाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial