बारिश में जलमग्न हुआ कटिहार रेल परिसर ट्रैक पर चढ़ा पानी, यात्री हुआ बेहाल
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार में लगातार हो रही बारिश ने कटिहार रेल परिसर को पानी-पानी कर दिया। स्टेशन के अंदरूनी हिस्सों से लेकर रेलवे ट्रैक तक जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इससे ट्रेनों के समय पर संचालन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई। वही स्टेशन परिसर के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यात्रियों को आवागमन और प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें बारिश में सवारी नहीं मिलने के कारण सामान लेकर पानी में ही चलना पड़ा, जिससे उनका सफर और भी कठिन हो गया। इस स्थिति को देखते हुए सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और रेल में जलजमाव और सफाई का निरीक्षण करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में जलजमाव की समस्या से बचने के लिए रेल प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान पर काम किया जा रहा है।यात्रियों से संयम और सहयोग की अपील करते हुए स्टेशन और रेल परिसर में सफाई व्यवस्था बहाल रखने की दिशा में कई दिशा निर्देश दिए। वही रेल परिसर से बारिश के रुकने के कुछ ही घंटे बाद धीरे धीरे पानी का जलजमाव कम होने लगा।परन्तु रेल में समुचित एक्जिट ड्रेन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ये एक आम समस्या बन कर रह गई है। स्थानीय यात्री राज कुमार वर्मा, गौरव केडिया,मो सोयल,पंकज गुप्ता,सोनम कुमारी,प्रीति गाइड ने कहा कि हर साल यही हाल होता है। थोड़ी सी बारिश में स्टेशन तालाब बन जाता है। रेलवे को जल्द से जल्द इससे निपटने की योजना बनानी चाहिए।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
