November 8, 2026

मनिहारी में शराब के नशे में हंगामा करते युवक की गिरफ्तारी

Read Time:49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के आरएन बौलिया गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद शेख सद्दाम (19 वर्ष), पिता शेख फुल खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मनिहारी थाना कांड संख्या 259/25, दिनांक 12.10.25, धारा 37 बिहार निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कार्रवाई पीएसआई अमित कुमार राय ने की।

Previous post मनिहारी से जन सुराज ने बबलु सोरेन को उतारा मैदान में, समर्थकों में खुशी की लहर
Next post रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन, 600 लोगों का लिया जाएगा सैंपल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial