November 8, 2026

रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन, 600 लोगों का लिया जाएगा सैंपल

Read Time:3 Minute, 9 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

फाइलेरिया संक्रमण की रोकथाम और समय पर पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुर्सेला प्रखंड के नगर पंचायत कुर्सेला बस्ती और दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के पत्थर टोला गांव में रात्रि रक्त संग्रह शिविर का आयोजन किया जा रहा है।वहीं मुख्य रूप से बीसीएस अभय कुमार भी मौजूद थे।इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन कर संभावित मरीजों की पहचान करना है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 600 लोगों का रक्त सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि इस शिविर का संचालन रात्रि समय में किया जाएगा, क्योंकि फाइलेरिया के परजीवी (माइक्रोफिलेरिया) रात में अधिक सक्रिय रहते हैं। इससे संक्रमण की सटीक पहचान संभव होती है। उन्होंने बताया कि 14वर्ष से ऊपर सभी व्यक्तियों का रक्त नमूना लिया जाएगा, ताकि प्रारंभिक स्तर पर संक्रमण की स्थिति को समझा जा सके।शिविर के दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाकर रक्त संग्रह करेगी। साथ ही लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव के तरीके और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध मुफ्त उपचार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।डॉ. अमरलाल ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और फाइलेरिया जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा, “फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य रोग है। समय पर पहचान और इलाज से इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।” वहीं तत्काल कुर्सेला बस्ती में अभियान चलाया जा रहा है उसके बाद पत्थर टोला गांव में भी अभियान चलना है।वहीं बताया कि रात्रि रक्त संग्रह का उद्देश्य संक्रमण की सही स्थिति का पता लगाना है। जांच में संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी और उन्हें फाइलेरिया की दवा किट मुफ्त में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद तैयार रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी, ताकि आगे की कार्ययोजना तय की जा सके।

Previous post मनिहारी में शराब के नशे में हंगामा करते युवक की गिरफ्तारी
Next post विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण,क्षमता से अधिक लोग सवार करने पर होगी कार्रवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial