November 8, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 30 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को तेज़ी से रफ्तार दी जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देशानुसार, कुरसेला प्रखंड में निरंतर इस अभियान को गति दी जा रही है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना है।शनिवार को प्रखंड अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, की मौजूदगी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं ने नारे लिखकर और गीतों के माध्यम से लोगों का ध्यान मतदान की ओर आकर्षित किया। “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र की शान—मतदान” और “हर मत की है कीमत—वोट करें सुनिश्चित” जैसे प्रेरक नारों से वातावरण गूंज उठा।अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने लोगों से अपील की कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और किसी भी तरह के लालच या दबाव में आए बिना मतदान करें। उन्होंने कहा कि हर वोट लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और हर नागरिक की भागीदारी देश की दिशा तय करती है।प्रखंड प्रशासन ने बताया कि आगामी दिनों में विद्यालयों, पंचायत भवनों और बाजारों में भी विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयास से कुरसेला प्रखंड में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल किया जाएगा।

Previous post कटिहार में डॉ. इरफान अंसारी और शकील अहमद खान की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा और ओवैसी पर तीखे प्रहार
Next post कुर्सेला में शराबबंदी उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial