November 8, 2026

मनिहारी में 42 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 25 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की। रेलवे कॉलोनी मनिहारी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एएसआई विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में दो युवकों को 42 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार मंडल (25) और कमलेश साह (35) दोनों निवासी मेदनीपुर थाना मनिहारी के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में उपयोग की गई बाइक को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 267/25 दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस आगे अन्य संभावित शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी में जुटी है।

Previous post लोक आस्था के गीतों संग छठ महापर्व पर कटिहार रेल मंडल में विशेष व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने किया विशेष इंतज़ाम
Next post महापर्व छठ को लेकर अंचल पदाधिकारी अनुपम ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता के सख्त निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial