November 8, 2026

महापर्व छठ को लेकर अंचल पदाधिकारी अनुपम ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता के सख्त निर्देश

Read Time:2 Minute, 47 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कुरसेला अंचल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा और कोसी नदी के किनारे बने घाटों पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, गोताखोरों की नियुक्ति और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की।अंचल पदाधिकारी ने बताया कि छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील और गहरे पानी वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी प्रमुख घाटों पर बांस की बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, नावों की उपलब्धता और घाटों की सफाई का कार्य पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घाट पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ गोताखोरों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।कोसी-गंगा संगम स्थल की विशेष परिस्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को भी लगाया जा रहा है, जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर स्थिति पर नजर रखेगी। सुश्री अनुपम ने क्षेत्रीय वासियो और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि श्रद्धालु गहरे पानी में न उतरें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने बताया कि छठ पर्व के दौरान सभी प्रमुख घाटों पर मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की सुविधा सुनिश्चित की गई है।वहीं शुक्रवार को गंगा तटों पर स्नान करने वाली महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई, जिससे घाटों पर उत्सव जैसा माहौल रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां कीक्षजा रही हैं, ताकि महापर्व छठ शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Previous post मनिहारी में 42 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Next post नगर पंचायत कुर्सेला में छठ पर महाजाम से प्रशासन के पसीने छूटे, एंबुलेंस तक फंसीं।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial