दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर लगा बैन, यह फतवे बने कारण ।
दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन का बैन लगा दिया गया है । सहारनपुर के डीएम ने वेबसाइट को बंद कर रखने का आदेश दिया है। बच्चों को लेकर जारी किए गए कथित गैरकानूनी फतवे पर डीएम ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर बच्चों को लेकर कई तरह के फतवे जारी किए गए थे। इसकी राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को शिकायत की गई थी। सहारनपुर के डीएम को 10 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था। हालांकि अभी जांच जारी है, लेकिन फिलहाल वेबसाइट को 10 दिनों तक बैन कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से यह राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को बताया गया है कि दारुल उलूम के वेबसाइट पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियंक कानूनगो ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए इसकी पुष्टि की और कहा कि जांच पूरी होने तक सहारनपुर डीएम की ओर से वेबसाइट पर रोक लगाई गई है ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
