June 26, 2026

भाजपा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय का असामयिक निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

Read Time:58 Second

मनिहारी‌ (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं अवधपुर निवासी ओमप्रकाश पांडेय का बीती रात उनके पैतृक आवास पर असामयिक निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एनडीए प्रत्याशी शंभू कुमार सुमन, समाजसेवी कैलाश बिहारी उपाध्याय, भाजपा नेता संजय मंडल, बिरेंद्र सिंह, तथा जदयू नेता मंजय साह सहित कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनकी सामाजिक और संगठनात्मक भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।

Previous post कुरसेला स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत
Next post कुर्सेला में बेलगाम ट्रक ने उड़ाया आधा दर्जन पशु, एक भैंस की मौत, कई घायल मुआवजा की मांग की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial